जसवंतनगर: ब्लाक परिसर व लक्ष्मी मैरिज होम में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर जयंती, शिवपाल यादव के प्रतिनिधि मोंटी ने दी श्रद्धांजलि
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर ब्लाक के प्रेरणा स्थल और लक्ष्मी मैरिज होम में कार्यक्रम हुए। प्रेरणा स्थल पर विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बीडीओ डॉ. मनोज कुमार, एडीओ कृषि महेश कुमार और धनगर समाज जागृति फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पाल आदि लोग मौजूद रहे।