विदिशा नगर: विदिशा में शिल्पकार सिलावट समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
विदिशा के एक निजी गार्डन में प्रदेश स्तरीय शिल्पकार सिलावट समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया। देश स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान समाज की एक पत्रिका का विमोचन किया गया, वहीं युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया।