पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलटा, एक ही परिवार के चार लोग घायल, GMCH में इलाज जारी
Purnea East, Purnia | May 18, 2026
पूर्णिया के भवानीपुर-मंजोरा मुख्य मार्ग पर सीएनजी ऑटो चाय टोला के समीप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया.इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए मौके पर अफरातफरी मच गयी. सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें GMCH लाया गया है जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है. सभी घायल मधेपुरा जिले के निवासी है.