हिलसा: श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व हिलसा से निकली कलश यात्रा, सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ
Hilsa, Nalanda | May 18, 2026 हिलसा अनुमंडल के थरथरी प्रखंड स्थित संतन बिगहा गांव के देवी स्थान मंदिर में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा और रासलीला वृंदावन कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित की गई। कलश शोभायात्रा से पूर्व, हिलसा शहर के बाबा अभय नाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम परिसर में जलभरी का कार्यक्रम हुआ।