कैथल: गांव पाई में शराब के ठेके पर कारिंदे को चाकू दिखाकर नकदी व मोबाइल लूटकर ले गए दो बदमाश
गांव पाई में दो अज्ञात बदमाश शराब के ठेके पर कारिंदे को चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव करोड़ा निवासी प्रवीन कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसने गांव पाई में शराब का ठेका लिया हुआ है। 30 मार्च को रात करीब साढ़े आठ बजे उसके ठेके पर बजीरखेड़ा निवासी कृष्ण नाम का परिंदा लगाया हुआ है।