कैथल: आपसी रंजिश को लेकर चीका में तेजधार हथियारों से 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई, 11 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुरानी रंजिश के चलते 10-11 आरोपियों ने डंडे, हथौड़ा और गंडासियों से हमला कर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। वह व्यक्ति शनिवार को गुहला में अपने बेटे की जमानत करवाने के लिए गया था। वापस आते समय आरोपियों ने ट्रैक्टर ट्राली से उसका रास्ता रोक लिया और उसपर व उसके दो अन्य साथियों पर हमला कर दिया। मृतक का बेटा आरोपियों के गांव से एक विवाहिता को लेकर भाग गया था।