कैथल: हुड्डा सेक्टर-19 के एक मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात ले गए चोर
कैथल के हुड्डा सेक्टर 19 में चोर एक मकान का ताला तोडक़र नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर निवासी केहर सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 23 से 30 मार्च के बीच अज्ञात आरोपी उनके घर का ताला तोडक़र साढ़े 17 हजार रुपये व चांदी के गहने चोरी कर ले गए।