चौपारण: चौपारण पपरो रोड पर कई दिनों से लावारिस व्यक्ति, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की अपील की
चौपारण पपरो रोड पर लावारिस हालत में व्यक्ति, ग्रामीणों ने मांगी मदद। चौपारण: पपरो रोड पर कई दिनों से एक व्यक्ति नाली और सड़क किनारे लावारिस हालत में देखा जा रहा है। वह अपना घर गांव बड़ाकर बताता है, लेकिन अब तक उसे वहां पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि उसकी पहचान कर सुरक्षित घर पहुंचाने की पहल की जाए।