चौपारण में स्वास्थ्य समिति का मेगा नेत्र शिविर। चौपारण में स्वास्थ्य समिति हजारीबाग द्वारा आयोजित मेगा शिविर में 130 मरीजों की आंखों की जांच हुई। इनमें 26 मोतियाबिंद और 45 रिफ्रेक्टिव एरर के मरीज पाए गए। चयनित मरीजों का ऑपरेशन दृष्टि आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।