तुलसीपुर: थाना पचपेड़वा पुलिस ने दुराचार के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय ने दी जानकारी
26 मई सोमवार को लगभग 4:30 बजे क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय द्वारा बताया गया कि दुराचार का प्रयास करने वाले अभियुक्त को भांभर रेंज डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि वादिनी की तहरीर पर मामला दर्ज किया था जिस पर गिरफ्तारी की गई है।