लोहरदगा: सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन
लोहरदगा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार शाम 4 बजे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शकील अंसारी, सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, डॉ. शंकर प्रसाद और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में अतिथियों का स्वागत सहिया दीदियों और चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया गया।