खगड़िया: चातर के पास ऑटो की टक्कर से युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
खगड़िया-अलौली मुख्य सड़क के चातर के पास शनिवार को दिन के 3 बजे ऑटो की ठोकर से सड़क किनारे खड़े युवक घायल हो गये। जिसकी पहचान अलौली थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव के मनोज कुमार के पुत्र मिश्र कुमार के रुप में किया गया। घायल ने बताया कि सड़क किनारे खड़े थे। वहीं तेज रफ्तार में आर ही ऑटो ने ठोकड़ मार दिया, जिससे वे घायल हो गये।