खगड़िया: महिला थाना के पास ई-रिक्शा की टक्कर से छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के महिला थाना के पास शनिवार 2:00 बजे ई रिक्शा के ठोकर से एक छात्र जख्मी हो गए। जख्मी छात्र की पहचान सन्हौली दुर्गा स्थान के रहने वाले आदित्य कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि स्कूल से अपने घर जा रहे थे।