खगड़िया: कलेक्ट्रेट के सामने बाइक की टक्कर से किशोर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर परिषद क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार कि शाम पांच बजे बाइक की ठोकर से एक किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बलुआही के अभय कुमार यादव के पुत्र आयुश कुमार के रुप में किया गया। घायल ने बताया कि कोशी कॉलेज से खेल कर घर जाने के दौरान पीछे से आर ही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे किशोर घायल हो गये।