खगड़िया: रघुनाथपुर में खेत सिंचाई के दौरान सांप ने काटा, किशोर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर में शनिवार को सुबह दस बजे खेत सिंचाई करने के दौरान सांप काटने से किशोर घायल हो गये। घायल की पहचान बेगूसराय जिले के साहपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रंजीत यादव के पुत्र आर्यन कुमार के रुप में किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि किशोर अपने पापा के साथ खेत सिंचाई के लिए गया था।