डोमचांच: डोमचांच के बांगाखलार पंचायत भवन मरम्मत के कुछ दिन बाद ही पंचायत भवन की हालत बिगड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
डोमचांच प्रखंड की बांगाखलार पंचायत भवन के जिला परिषद मद से कराए गए मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का सोमवार को 1 बजे आरोप है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कुछ ही दिनों में भवन की रंगाई-पुताई उखड़ने लगी है और दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी