पाटी: जाआद संगठन व किसानों ने ई-टोकन प्रणाली का किसानों ने किया विरोध,पाटी तहसील में नायब तहसीलदार से की चर्चा,नगद खाद की मांग
Pati, Barwani | Jun 11, 2026 खाद वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन प्रणाली किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। यह व्यवस्था जमीन के रकबे के आधार पर खाद दे रही हैं। जिससे किसानों को खाद की पूर्ति नही होगी। जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ किसान तहसील कार्यालय पहुँचे। वहां पर नायब तहसीलदार दीपक मर्सकोले से मौखिक चर्चा कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग।