श्योपुर: जल संरक्षण की दिशा में प्रयास जारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों को किया प्रेरित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है तथा लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम नगदी एवं नागदा में सोमवार को दोपहर 12 बजे मानव श्रंृखला बनाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया