श्योपुर: बीईओ ने किया समर कैम्प का निरीक्षण, खिलाड़ियों से परिचय लिया
श्योपुर। शहर के पीजी काॅलेज खेल ग्राउंड पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण समर कैम्प में सोमवार को सुबह 9 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीईओ मधु शर्मा ने औचक निरीक्षण करते हुए फुटबाल, कराते, खो-खो, हाॅकी आदि खेलो में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडियों से चर्चा की और खेल गतिविधियों के बारे मे जानकारी ली