श्योपुर: मसूदर का टपरा में एक बुजुर्ग के साथ बेवजह मारपीट, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूदर का टपरा में एक बुजुर्ग के साथ रविवार की शाम 5 बजे बिना किसी कारण एक युवक ने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोट पहंुचाई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दोपहर 12 बजे दी है।