श्योपुर: प्रशासन की पहल: निराश्रित बच्चों को मिला अपना घर, पूर्व एवं वर्तमान कलेक्टर ने कराया गृह प्रवेश
श्योपुर। जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं मानवीय पहल पर ग्राम रायपुरा के 4 निराश्रित बच्चों को सोमवार को दोपहर 2 बजे अपना नया घर मिला है। जिले के पूर्व कलेक्टर संजय कुमार एवं वर्तमान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ग्राम रायपुरा पहुंचकर विधि विधान के साथ बच्चों को गृह प्रवेश कराया।