हरदास विहार स्टेशन से पूर्व ट्रेन के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना ऐसी भयावह है कि शव छत विछत हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फतुहा स्टेशन परिसर ले आये है। रेल पुलिस मृतक के शव को पहचान का प्रयास कर रही है। लेकिन शव छत विछत होने से पहचानना मुश्किल है।