गभाना: ओगर में कटी कोल रजवाह की पटरी, किसानों की 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हुई
गभाना क्षेत्र के गांव ओगर में बुधवार की सुबह कलुवा रजवाह की पटरी कटने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रजवाह का पानी खेतों में भर जाने से करीब 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से एक ही स्थान पर रजवाह बार-बार कट रहा है और पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है।