उज्जैन में एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने शुक्रवार 11 बजे से स्काई डाइविंग फेस्टिवल के पांचवें संस्करण की शुरुआत कर दी। दताना एयरस्ट्रिप पर शुरू हुआ यह आयोजन 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पर्यटक 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी का अद्भुत दृश्य देख सकेंगे।