बालोद: रानीतराई में आवारा कुत्तों ने 10 बकरियों को नोचकर मार डाला, चरवाहा बोला- मैं बर्बाद हो गया, अब जीने के काबिल नहीं रहा
Balod, Balod | Apr 29, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के रानीतराई गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने जंगल में चर रही बकरियों पर हमला कर 10 बकरियों को मार डाला। घटना के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे बकरी मालिक निर्मल यादव का मृत बकरियों के पास बैठकर फूट-फूटकर रोते वीडियो वायरल हुआ है। इस हमले में उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।