जबलपुर: बरगी क्रूज हादसा: इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे अधिवक्ता, निष्पक्ष जांच की मांग की
जबलपुर: नर्मदा की लहरों पर हुए हृदय विदारक 'बरगी क्रूज हादसे' ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के बाद अब इंसाफ की मांग तेज होने लगी है। आज जबलपुर के मालवीय चौक पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। दोषियों पर FIR और सख्त कार्रवाई की मांग