काशी के घाट पर क्रिसमस के मौके पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, घाट रहे गुलजार
Sadar, Varanasi | Dec 25, 2025 वाराणसी। काशी में गुरुवार 25 दिसंबर को क्रिसमस और ‘बड़ा दिन’ के अवसर पर अस्सी घाट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बीते दिनों से छाए कोहरे और ठंड के बीच जैसे ही मौसम में हल्का बदलाव हुआ और कुछ समय के लिए भगवान भास्कर के दर्शन हुए, वैसे ही लोग अपने घरों से निकल पड़े।