हुज़ूर: अमरनाथ कॉलोनी में 3 क़ब्रों के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में कब्र से निकले कुत्तों के शव
Huzur, Bhopal | Sep 15, 2024 भोपाल की अमरनाथ कॉलोनी में तीन कब्र मिलने के बाद अफवाह फैल गई। लोगों ने इन कब्र में बच्चे दफन होने की सूचना पुलिस को दे दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। कोलार थाने के टीआई संजय सोनी सहित स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। तस्दीक में साफ हुआ कि तीनों कब्र में कुत्तों के शव दफन हैं। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं|