हुज़ूर: भोपाल के चुना भट्टी इलाके में 2 जेब कतरों ने चलती सिटी बस में कंडक्टर को पीटा
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 भोपाल के चुना भट्टी इलाके में दो जेब कतरों ने दौड़ती सिटी बस के कंडक्टर पर हमला कर दिया। कंडक्टर ने बदमाशों को यात्री की जेब काटते देख लिया था और विरोध जताया था। इससे गुस्साए बदमाशों ने कंडक्टर की लात-घुसों से पिटाई कर दी। जिससे वह लहुलुहान हो गया। बस में बैठे एक पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाकर एक बदमाश को दबोच लिया और थाने ले आया।