आरा: नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाजार समिति गेट के समीप भाजपा की चुनाव-प्रचार गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त
Arrah, Bhojpur | May 31, 2024 जिले के नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाजार समिति गेट के समीप भाजपा की चुनाव-प्रचार गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर चालक के साथ मारपीट की गई थी।उसी मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। चालक के बयान पर संबंधित थाना में अज्ञात तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी।