चैनपुर: डीएसओ ने चैनपुर के पीडीएस दुकानों एवं राज्य खाद्य निगम गोदामों का किया निरीक्षण
जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा शनिवार दोपहर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों एवं राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) गोदामों का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में चैनपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनिरुद्ध प्रसाद की दुकान का निरीक्षण किया।