वारिसलीगंज: वारसलीगंज रेलवे फाटक अगले दो दिनों तक प्रतिदिन रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा बंद
वारसलीगंज रेलवे फाटक अगले दो दिनों तक प्रतिदिन रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा फाटक पर आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की।