जबलपुर: सफाई कर्मियों का शोषण, अब आर-पार की जंग, शीतला माई वार्ड में सफाई कर्मियों की हड़ताल
जबलपुर के शीतला माई वार्ड में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन है। 'संत रविदास भवन' के सामने धरने पर बैठे ये कर्मचारी अपने साथ हो रहे कथित शोषण के खिलाफ बेहद आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुबह 4 बजे से उठकर पूरे वार्ड को स्वच्छ रखने के बावजूद उन्हें केवल 5 से 6 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है, जो शासन द्वारा निर्धारित मानदे