रसूलाबाद: कहिंजरी बिजली घर के समीप पिकअप और ऑटो की टक्कर में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
रसूलाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे माहौल को मातम में बदल दिया। कहिंजरी बिजलीघर के पास यात्रियों से भरे ऑटो और फल लदी तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद लाया गया जहां डॉ सौरभ शाक्य ने