राजातालाब: अमीलहाडीह मंदिर के पास ट्रेन हादसे में मृत युवक की तीन दिन बाद हुई पहचान
अमीलहाडीह मंदिर के पास ट्रेन हादसे में मृत युवक की तीन दिन बाद हुई शिनाख्त वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लूपुर स्थित अमीलहाडीह मंदिर के समीप बीते शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से हुई अज्ञात युवक की मौत के मामले में तीन दिन बाद बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उसकी शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान रोशन सिंह निवासी भीटकुरी थाना कपसेठी के रूप में हुई है।