रादौर: रादौर अनाज मंडी में गेहूं खरीद को लेकर इंतजाम पूरे, मंडी सेक्रेटरी अमित कुमार ने दी जानकारी
रादौर अनाज मंडी में मंडी सेक्रेटरी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर मंडी में हर तरह के इंतजाम कर लिए गए हैं, चाहे वह खाने-पीने के सामान की बात हो या फिर किसानों के रहने की या खरीद की।