मंदसौर: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन कर की देश में सुख-शांति की कामना
पंचायत एवं ग्रामीण विकास,श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना कर जिले वासियों के लिए सुख,शांति, समृद्धि की कामना की,तत्पश्चात तापेश्वर महादेव एवं सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान लोक सभा सांसद सुधीर,सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे,