बलिया: रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Ballia, Ballia | Apr 26, 2026 रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन रविवार की सुबह 10 बजे किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंगला प्रसाद सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। जनपद के परेड ग्राउण्ड में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ।