सोनबरसा: एनएच-22 पर शव मिलने से सनसनी, बेलसंड के राकेश पंडित की संदिग्ध मौत, कन्हौली पुलिस जांच में जुटी
सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया–परछहिया के बीच एनएच-22 पर मंगलवार सुबह 38 वर्षीय राकेश पंडित का शव मिलने के बाद मामला रहस्यमय मोड़ ले चुका है। मृतक बेलसंड प्रखंड के सरैया गांव के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया