देवघर: आईएएस 2025 बैच के प्रशिक्षण अधिकारियों ने उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर जाना जिले का प्रशासनिक ढांचा
भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत इस 2025 से बच के साथ प्रशिक्षण अधिकारियों का एक दल ने देवघर जिले का दौरा किया ।दौरे के क्रम में प्रशिक्षण अधिकारियों ने देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से बुधवार शाम 4:00 बजे शिष्टाचार मुलाकात की ।मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने सभी युवा सिविल सेवकों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।