सिवनी: बोरदई में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया लोकार्पण और पौधारोपण
Seoni, Seoni | Jun 30, 2026 सिवनी की ग्राम पंचायत बोरदई में मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सहभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। साथ ही पेयजल के लिए नवीन बोर और पंचायत भवन रेनोवेशन का लोकार्पण किया।