सरगुजा जिले के लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को धूमधाम के साथ माता कर्मा की जयंती मनाई गई। समाज के लोग माता कर्मा चौक पहुंचे। जहां माता कर्मा के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही समाज को एकजुट कर एक धागे में पिरोने का संदेश दिया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।