बीना: शास्त्री वार्ड सहित नगरीय क्षेत्र में लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, लखनऊ की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट
Bina, Sagar | Jun 23, 2026 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में 15 निर्दोष छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना की गूंज अभी थमी नहीं कि प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन को एक बार फिर कोचिंग सेंटरों की याद आ गई।कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार को नगर पालिका अधिकारी आर.के. गौरव ने टीम के साथ कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया।