शाहपुरा: बेलखेड़ा में कबाड़ खाने से 340 क्विंटल चोरी का बिजली तार बरामद, बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में मस्जिद के पीछे स्थित एक कबाड़ खाने से बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 क्विंटल चोरी का बिजली तार बरामद किया है। बिजली विभाग की सूचना पर थाना बेलखेड़ा पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने मस्जिद के पीछे संचालित कबाड़ी के कबाड़ खाने पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में बिजली के तार मिले, जो अलग-अलग