हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के कस्बा मेंडू के पास बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भी एकत्रित हो गई और घायलों को उपचार के जिला अस्पताल लाया गया।