डॉ. अंबेडकर नगर: महू सिमरोल क्षेत्र में नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइपलाइन फूटी, वीडियो वायरल
इंदौर के समीप सिमरोल के भैरूघाट क्षेत्र में नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की रविवार सुबह 8 बजे पाइपलाइन फूटने से भारी मात्रा में पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्र में बह गया। पाइपलाइन में हुए इस रिसाव के बाद पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आने लगा। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करोड़ों गैलन पान