नर्मदापुरम: नर्मदापुरम शक्ति केंद्र क्रमांक 2 पर भाजपा नगर मंडल की आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई आयोजित जिला उपाध्यक्ष रहेउपस्थित
भाजपा नगर मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक-2 पर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।