पटना ग्रामीण: एस.के पूरी थाना क्षेत्र से दो भाई एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल के पास से दो भाइयों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 1 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। वहीं बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि यह लोग जहां रहते थे वहां के आसपास के लोग भी गांजा की तस्करी में शामिल है।