पुनासा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
Punasa, Khandwa | Jun 11, 2026 पुनासा। पुनासा वन परिक्षेत्र के चाँदगढ़ रेंज अंतर्गत कालादेव घाट क्षेत्र में एक तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 9 जून 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।