लटेरी: विदिशा जिले के किसानों से अपील, बारिश से फसलों में हुए नुकसान की सूचना बीमा कंपनी को दें: कृषि विभाग
Lateri, Vidisha | Sep 29, 2024 लटेरी सहित विदिशा जिलेभर के किसानों के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपील जारी करते हुए कहा है कि जिले में बारिश के चलते जिन किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है वह बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के चलते लटेरी सहित जिलेभर के किसान को फसलों में भारी नुकसान की जानकारी सामने आई है।